फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बी-पैक्स समितियों पर अब एप से बंटेगी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उर्वरक वितरण बेहतर ढंग से कराने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। जिले में उर्वरक वितरण के लिए विशेष डिजिटल ऐप/सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है, जिसे आगामी खरीफ अभियान 2026-27 से प्रभावी किया जाएगा। इसके लिए किसानों से पंजीकरण कराने की अपील प्रशासन ने की है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत केवल बी-पैक्स समितियों के पंजीकृत सदस्य किसानों को ही डिजिटल एप के माध्यम से उर्वरक उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों को उनकी खेती के रकबे के अनुरूप रासायनिक उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे खाद वितरण में अनियमितता, कालाबाजारी और शिकायतों पर नियंत्रण हो सकेगा। डिजिटल प्रणाली के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले की सभी बी-पैक्स समितियों में सदस्यता अभियान तेज कर दिया गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से अपनी संबंधित समिति की सदस्यता ग्रहण कर लें, ताकि भविष्य में उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
किसानों को मिलेगा लाभ
नई एप आधारित व्यवस्था से उर्वरक वितरण में आ रही कमियां दूर होंगी। रकबा के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जानी है। खाद प्राप्ति की प्रक्रिया सरल और समयबद्ध बनेगी, वहीं समितियों पर भीड़ और अव्यवस्था से भी राहत मिलेगी। सहकारिता विभाग ने सभी समितियों को सदस्यता से जुड़े आवश्यक अभिलेख उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान जल्द लें सदस्यता

किसान समय रहते बी-पैक्स समितियों की सदस्यता प्राप्त कर लें, ताकि खरीफ अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

विपिन कुमार जैन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें