फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तराई में कोहरे की दस्तक, बढ़ी सिहरन

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर रोड पर घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर आवागमन करते लोग ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नवंबर की शुरुआत होते ही जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले दो दिनों से लगातार सुबह घना कोहरा छाने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। बुधवार सुबह जिले के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से लोगों को यातायात में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ जिला मुख्यालय पर भी सुबह धुंध छाई रही। सुबह सवेरे लोग स्वेटर, जैकेट और शॉल में ढके नजर आए। ठंड की दस्तक को देखते हुए बाजारों में अब गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। जनरल फिजीशियन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के बाद अब ठंड बढ़ने लगी है। शरद ऋतु की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने सलाह दी कि बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इस मौसम में ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और पौष्टिक आहार लेने की जरूरत है, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह का कहना है कि बलरामपुर तराई क्षेत्र में होने के कारण यहां ठंड जल्दी महसूस होने लगती है। अगर कोहरे का यही सिलसिला जारी रहा, तो कुछ ही दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड पूरी तरह प्रभावी हो जाएगी। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि सुबह-सुबह यात्रा करते समय सतर्कता बरतें और बिना जरूरत घरों से बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें