फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गर्म हवाओं ने लू का अहसास कराया, 41 के पार तापमान

विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस स्टेशन तिराहा के समीप धूप और लू से बचाव के लिए चेहरा ढककर अपने गंतव्य को जाते
विज्ञापन
बलिया। जिले में भीषण गर्मी से लोग पूरी तरह से बेहाल हो गए हैं। सोमवार को पुरवा हवाओं ने लू का अहसास कराया।
विज्ञापन

इससे अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में सड़कें सुनीं नजर आईं। दिनभर आठ से दस किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर दे रही थी।
दूसरी ओर पसीने से तरबतर बदन के बीच दिनचर्या के कार्यों में लगे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह सात बजे से ही मौसम अपना तेवर दिखाने लगा। दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप बेहाल कर दे रही थी। उमस और पसीना में वृद्धि होने के साथ बेचैनी बढ़ गई। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि गर्मी का तेवर दिन प्रतिदिन अभी बढ़ने की संभावना है। लू चलने का अंदेशा बना हुआ है। इंदरपुर में भी भयंकर गर्मी से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

गर्मी में शहर में 5 घंटे तक गुल रही बिजली: सोमवार को उमस भरी गर्मी के बीच शहर में बिजली गुल रही। कई क्षेत्रों में 5 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। बिजली निगम की तरफ से कटौती का कारण ओवरलोड बताया गया। सबसे ज्यादा दिक्कत सिविल लाइन क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

जगदीशपुर व बहेरी क्षेत्र में सप्लाई घंटों बाधित रही। व्यवसायी इं. अरुण कुमार सिंह, पप्पू आदि ने बताया कि बिजली की कटौती से मशीनें बंद हो जा रही हैं। अधीक्षण अभियंता इं. विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि सभी जेई व लाइनमैन को फाॅल्ट को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें