बैरिया। तेज हवा में भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटवां के नजदीक सुरेमनपुर- रानीगंज मार्ग पर एक बड़ का पेड़ गिर पड़ा। उसी समय रानीगंज से सुरेमनपुर की ओर जा रहा ई- रिक्शा पेड़ के नीचे दब गया। गनीमत यह रही की करमानपुर निवासी ई- रिक्शा चालक बबलू कुमार 32 वर्ष को हल्की चोट आई और वह बाल बाल बच गया। इसमें ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।बरगद का पेड़ गिरने से सुरेमनपुर- रानीगंज- बैरिया सड़क मार्ग दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। इसके बाद झमाझम बारिश हुई। दो दिनों से उमस से परेशान लोगों ने बारिश होने से राहत का सांस लिया। इस अंधी व बारिश के वजह से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बत्ती गुल हो गयी।