फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बहराइच के होनहारों ने जीता कांस्य पदक

Fri, 17 Oct 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अलीगढ़ में 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में बहराइच के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालक वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों की टीमों ने 14, 17, 19 बालक/बालिका आयुवर्ग में भाग लिया।
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल की ओर से बहराइच के आयुष कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया और सक्षम तिवारी महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम को तीसरा स्थान दिलाया। टीम कोच व प्रयाग दत्त पाठक इंटर कॉलेज के क्रीड़ाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता इंटरनेशनल आर्बिटर की देखरेख में, इंटरनेशनल शतरंज नियमों के तहत और स्विस सॉफ्टवेयर के माध्यम से कराई गई।

समारोह में संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ और जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, जिला क्रीड़ा सचिव अजय सिंह, उप क्रीड़ा सचिव विवेक रावत और कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें