फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: इंजन फेल, दो घंटे रुकी रही विस्टाडोम ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। नानपारा-मैलानी रेलखंड पर शनिवार को विस्टाडोम ट्रेन का इंजन फेल होने से यात्रियों को करीब दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। पलिया और भीरा खीरी के बीच ट्रेन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रेन वहीं खड़ी हो गई और यात्रियों को उमस व गर्मी के बीच काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार ट्रेन निर्धारित समय पर पलिया पहुंची थी। वहां से रवाना होने के कुछ देर बाद इंजन में खराबी आ गई। चालक और तकनीकी कर्मचारियों ने इंजन को चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी सूचना रेलवे के कंट्रोल रूम को दी गई। बाद में दूसरा इंजन भेजा गया, जिसके बाद करीब दो घंटे की देरी से ट्रेन को रवाना किया जा सका। ट्रेन के अचानक रुकने से बिछिया रेलवे स्टेशन ट्रेन निर्धारित समय 10:30 बजे के सापेक्ष दो घंटे विलंब से पहुंची, और बिछिया से मैलानी के लिए दो घंटे विलंब से ही रवाना हुई। इस दौरान यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें