नवाबगंज। नवाबगंज के अराफात मैदान पर बुधवार को आयोजित एनपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अमन इलेवन ने चांद बाबू इलेवन को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चांद बाबू इलेवन आठ ओवर में 47 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसमें अकील अफरीदी और छोटू ने 10-10 रन बनाए। 48 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमन इलेवन की शुरुआत खराब रही, लेकिन मॉर्गन (25 रन) और अर्शू (21 रन) ने 40 रन की साझेदारी कर टीम को सात ओवर चार गेंद में जीत दिलाई। मॉर्गन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विजेता कप्तान परवेज को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, तथा उपविजेता कप्तान चांद बाबू को 10 हजार रुपये और कप प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में बहराइच, नानपारा, रूपईडीहा, रिसिया और शंकरपुर समेत करीब दो दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया।