फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शामली मिल की टरबाइन धमाके के साथ फटी

विज्ञापन
शामली चीनी मिल में टरबाइन की मरम्मत करती ​हुई  इंजीनिरिगो की  की टीम
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब चीनी मिल शामली में शुक्रवार रात ढाई मेगावाट की टरबाइन तेज धमाके के साथ फट गई। इस दौरान मिल में अफरातफरा मच गई। उस वक्त टरबाइन के पास किसी कर्मचारी के न होने से हादसा होने से बच गया। मिल में गन्ना पेराई करीब आठ घंटे तक बंद रही। जेनरेटरों से सीमित क्षमता पर गन्ना पेराई का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे के लगभग मिल की टरबाइन नंबर दो अचानक फट गई। इससे तेज आवाज हुई। इसके बाद मिल में गन्ना पेराई बंद हो गई। रात दो बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक पेराई कार्य ठप रहा। सुबह 10 बजे के बाद जनरेटर से मिल में गन्ना पेराई आंशिक रूप से शुरू की गई। टरबाइन में फॉल्ट की सूचना मिल की ओर से किसानों को दे दी गई थी और उनसे गन्ना लेकर न आने का अनुरोध किया गया। साथ ही चीनी मिल की ओर आने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर गन्ना वाहनाें को वापस भेजा गया ताकि शहर में भीड़ न हो सके। शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान ने बताया कि बंगलुरू से तीन मेगावाट और दो मेगावाट की दो टरबाइन को मंगाया गया है। रविवार को सुबह तक दोनों टरबाइन पहुंचने की संभावना है। बंगलुरु सहित अन्य स्थानों से इंजीनियरों की टीम टरबाइन की मरम्मत के लिए शामली पहुंच चुकी है। रविवार शाम तक मिल को अपनी पूर्ण क्षमता पर संचालित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें