फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कायाकल्प टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
बागपत के जिला अस्पताल ​स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में ​निरीक्षण करती कायाकल्प की टीम। संवाद
विज्ञापन
- लखनऊ से आई तीन सदस्य टीम, मूल्यांकन के बाद अस्पताल को दिया जाएगा पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कायाकल्प अवार्ड योजना 2025-26 के तहत मंगलवार को लखनऊ से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इससे पूर्व जिला स्तरीय निरीक्षण में अस्पताल को पहला स्थान प्राप्त हो चुका है। अवार्ड योजना के तहत मूल्यांकन के बाद अव्वल रहने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
सरकारी अस्पतालों में उपचार सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और गुणवत्तापरक बनाने के लिए कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत सर्वेक्षण किया जाता है। मंगलवार को लखनऊ से पहुंची कायाकल्प अवार्ड की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल में संचालित योजनाओंं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। टीम में शामिल चिकित्सक एवं अन्य अधिकारियों ने आठ बिंदुओं के दर्जनों अलग-अलग मामलों को लेकर चिकित्सकों सहित पैरा मेडिकल स्टाफ से सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल सदस्यों ने अस्पताल के रखरखाव और सफाई व्यवस्था को देखा। अस्पताल के विभिन्न विभागों में संक्रमण पर अंकुश सहित बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। मरीजों से समस्याएं पूछते हुए उन्हें बेहतर सुविधा दिए जाने के बारे में जानकारी ली। टीम ने वार्ड, ब्लड बैंक, एआरटी सेंटर, ड्यूटी रूम, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर आदि का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के मैनेजर डॉ. चैतन्य जैन ने बताया कि टीम में डॉ. इकबाल अली, डॉ. साकेत अरोड़ा, डॉ. जया शामिल रहे। यह अंतिम निरीक्षण था और टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट शासन को देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें