फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यातायात नियमों का पालन करने की विद्यार्थियों को शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज में दूसरे दिन भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी राजेश कुमार सरोज और प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी राजेश कुमार सरोज ने विद्यार्थियों को यातायात सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन नहीं चलाना चाहिए, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है। सड़क पार करते समय दोनों तरफ सावधानी से देखना अनिवार्य है। सरोज ने निर्धारित गति पर ही वाहन चलाने और गलत दिशा में ओवरटेक न करने की सलाह दी। उन्होंने जोर दिया कि इन नियमों का पालन न करने से जीवन को खतरा हो सकता है। प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने छात्रों को खरीदारी करते समय सरलता से बात करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि बातचीत ऐसी होनी चाहिए, जिससे किसी को ठेस न पहुंचे। इस अवसर पर अजय वीर, विक्रम सिंह, चट्टान सोनकर, अशोक कुमार, संदीप कुमार, दीपक सिंह और नरेंद्र सैनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें