फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कबड्डी में शहीद भगत सिंह की टीम ने गौतमबुद्धनगर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेरठ में हुई जोन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में टीम का चयन
विज्ञापन

फोटो-पांच

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ के विद्या यूनिवर्सिटी में बुधवार को हुई जोन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बड़ौत की शहीद भगत सिंह टीम ने जीत दर्ज की। टीम का चयन अब प्रदेश स्तरीय टीम के लिए हो गया।
विज्ञापन

कबड्डी कोच एडवोकेट विशेष तोमर ने बताया कि 10 से 11 मार्च तक युवा कल्याण विभाग द्वारा मेरठ की विद्या यूनिवर्सिटी में जोन स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। वहां जूनियर बालिका वर्ग का फाइनल बड़ौत की शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी व गौतमबुद्धनगर के बीच हुआ। बड़ौत की टीम ने 27-21 अंक से जीत दर्ज की। विजेता टीम को मेडल देकर सम्मानित किया गया। बताया कि टीम की कप्तान मीनाक्षी शर्मा को बेस्ट रेडर, बेस्ट डिफेंडर परी मलिक, बेस्ट ऑलराउंडर तन्नू त्यागी को चुना गया। भूमि, मानसी, आशु तोमर, लक्ष्मी, आस्था कोरी ने भी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बताया कि 18 से 20 मार्च तक होने वाली प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकित कुमार, हरीश मिश्रा, सोनू कुमार, पोपिंदर सिंह आदि ने टीम ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें