खेकड़ा। कस्बे में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक बारिश होने से कस्बे में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ दहन के लिए रामलीला मैदान में खड़ा किया गया लंकापति रावण का 55 फिट ऊंचा पुतला भी बारिश में भीग गया। इससे धार्मिक रामलीला कमेटी के पदाधिकारी चिंतित हो गए। पदाधिकारी बारिश में रामलीला मैदान में पहुंचे। बारिश में भीगने से रावण के पुतले की सजावट भी उतर गई।