फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक अल्ट्रासाउंड मशीन हुई खराब, दूसरी से कम हो रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में एक अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से मशीन खराब होने के कारण रोजाना 30 से 40 मरीजों को बिना जांच के वापस लौटना पड़ रहा है। इससे गर्भवती महिलाओं को अधिक दिक्कत हो रही है, जिन्हें निजी केंद्रों पर पांच सौ रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मशीन लगाई है। यहां पिछले तीन दिन से एक अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। जब मरीज परेशान होने लगे तो इमरजेंसी के लिए रखी गई अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच की गई, लेकिन यह मशीन ज्यादा मरीजों की जांच नहीं कर पा रही है। ऐसे में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मशीन से 30 से 40 मरीजों की जांच ही हो रही है। गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बड़ौत निवासी शमीना ने बताया कि वह जांच करवाने के लिए आई थीं, लेकिन वापस जाना पड़ रहा है। अस्पताल में एक मशीन खराब हो गई है और दूसरी मशीन से ज्यादा जांच नहीं हो रही हैं। टटीरी निवासी प्रवीण ने बताया कि पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आया था, लेकिन काफी इंतजार करने के बाद बृहस्पतिवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन



वर्जन
- जिला अस्पताल में एक अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है, जिसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। दूसरी मशीन से मरीजाें की जांच की जा रही है। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। -डॉ. चेत्नय जैन, प्रबंधक जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें