फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल को उल्टी आने के बाद मौत

विज्ञापन
मृतक हेड कांस्टेबल विपिन बालियान की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
- बिनौली थाने की पीआरवी पर तैनात थे मुजफ्फरनगर के सिसौली के रहने वाले सिपाही विपिन बालियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दाहा/दोघट। बिनौली थाने की पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल विपिन बालियान (35) निवासी सिसौली जिला मुजफ्फरनगर को बुधवार सुबह अचानक उल्टी आने लगी तो उनको मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसका पता चलने पर उनके परिवार वाले भी मेरठ के अस्पताल में पहुंच गए।

मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव निवासी विपिन बालियान वर्ष 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती हुए थे और उनको अमरोहा में पहली तैनाती मिली थी। वह प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए और उनकी तैनाती वर्तमान में बिनौली थाने की पीआरवी गाड़ी पर थी। वह बुधवार की सुबह ड्यूटी करने के बाद दाहा चौकी पर स्थित कमरे पर आ गए। बताया कि कमरे में विपिन बालियान की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी होने लगी। इसका पता चलने पर वहां आए एसआई रजत ढाका ने उन्हें बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिए गए। बताया कि मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान विपिन बालियान की मौत हो गई। वहां आए परिजनों ने बताया कि विपिन अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि विपिन को कोई बीमारी थी, जिसका उनको पता नहीं लग सका। उसको बुधवार सुबह उल्टी हुई और उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें