फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। घिटौरा गांव में रविवार को नेत्र जांच शिविर लगाया गया, जिसमें चिकित्सकों ने 365 मरीजों की जांच कर दवाई दी।
शिविर का पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर व डाॅ. संदीप दल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। चिकित्सक डाॅ. सागर, डाॅ. जुबैर, डाॅ. सत्य, डाॅ. सुमित ने शिविर में पहुंचे 365 मरीजों की जांच की। इनमें 66 मरीजों को चश्मे दिए और 37 का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। अधिकतर मरीजों की आंखों में एलर्जी मिली। इस दौरान प्रमोद कुमार, रामरत्न बैंसला, धर्मेंद्र कुमार, अमित, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।