फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चिकित्सक की बेटी की पढ़ते समय हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
हार्ट अटेक की खबर से संबं​धित फोटो।  खेकड़ा निवासी मृतक एमबीबीएस की छात्रा सिमरन की फाईल फोेटो।
विज्ञापन
- कस्बे के मोहल्ला रामपुर में कमरे में पढ़ाई करते हुए सिमरन को हुआ हार्ट अटैक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। कस्बे के मोहल्ला रामपुर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही चिकित्सक सुरिंदर कौर शर्मा की बेटी सिमरन (18) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सोमवार रात को घर में अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थीं और तभी उनको हार्ट अटैक आया।
डाॅ. सुरिंदर कौर शर्मा का कस्बे में नर्सिंगहोम है। उनकी बेटी सिमरन ने पिछले साल 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट की तैयारी कर रहीं थीं। सोमवार की शाम सिमरन अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थीं। शाम करीब आठ बजे उनका भाई राघव कमरे में गया तो सिमरन बेड से नीचे पड़ी हुईं थीं। राघव ने शोर मचाया तो मां डाॅ. सुरिंदर कौर कमरे में पहुंची। उन्होंने देखा तो सिमरन पसीने से भीगी हुई थी और उनकी मौत हो चुकी थी। उनके अनुसार सिमरन की हार्ट अटैक से मौत हुई है। उनका परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

- तनाव और बदलती जीवन शैली बन रही कारण
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजसिंह ने बताया कि हार्ट अटैक के मामले पहले 40 साल से कम उम्र वालों में कम आते थे। अब युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। उनके अनुसार लगातार तनाव, अनियमित दिनचर्या, उच्च रक्तचाप और बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में यह समस्या बढ़ रही है। सभी को संतुलित आहार लेना चाहिए, नियमित व्यायाम करें और तनाव से दूर रहना चाहिए। तभी बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

- फतेहपुर पुट्ठी में पिछले सप्ताह हुई थी 24 वर्षीय युवक की मौत
फतेहपुर पुट्ठी में पिछले सप्ताह खेत में काम करते हुए 24 वर्षीय सत्यम की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते थे और छुट्टी पर घर आए हुए थे। इस तरह कम उम्र में हार्ट अटैक होने के यहां लगातार मामले सामने आ रहे हैं।



- इन कारणों से बढ़ रही समस्या
- जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक, तला-भुना भोजन और अत्यधिक नमक व चीनी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर

- धूम्रपान और अल्कोहल सेवन के कारण रक्त वाहिकाएं सख्त और संकरी हो जातीं हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
- कॅरियर प्रेशर और नींद की कमी से हॉर्मोनल असंतुलन होता है, जो हृदय पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

- कुछ मामलों में पारिवारिक इतिहास से भी जोखिम बढ़ता है।
- डायबिटीज और हाइपरटेंशन के कारण हार्ट अटैक के मामले बढ़ते हैं।



यह होते हैं लक्षण

- कंधे, गर्दन या जबड़े तक दर्द फैलना।

- सांस फूलना या बिना कारण थकान महसूस होना।
- ठंडा पसीना आना, उल्टी आना।

- चक्कर या बेहोशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें