फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर बिजलीघर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। टुकाली गांव में तीन दिन से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने फुलैरा बिजलीघर पर धरना दिया। करीब 150 घरों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंक गया था। सचिन आर्य, सतपाल, प्रहलाद और अन्य ग्रामीण इस धरने में शामिल थे। बिजली न होने से पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है। पशुओं के लिए चारा काटने में भी दिक्कतें आ रही हैं। रात में अंधेरा होने के कारण चोरी का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने के लिए तीन हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। अवर अभियंता अजय शर्मा ने रुपये मांगने के आरोप को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह गलत है। शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि खराब ट्रांसफार्मर को जल्द ही बदलवा दिया जाएगा। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें