-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
फोटो नंबर 28केएआर 1
संवाद न्यूज एजेेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधान की शुरुआत भगवान के अभिषेक, शांतिधारा और मंडप की शुद्धि के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अड़तालीस दीपों से भगवान की विशेष पूजा की। इस अवसर पर एक धर्म सभा का भी आयोजन किया गया। धर्म सभा में अनुभूति माता ने अपने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। अनुभूति माता ने बताया कि सच्ची भक्ति मनुष्य के जीवन में आने वाली सभी परेशानियों को दूर करती है। यह भक्ति कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करती है। उन्होंने सभी भक्तों से सच्चे मन से भगवान की आराधना करने का आह्वान किया। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, अभिषेक जैन, मयंक जैन, साहिल जैन, राहुल जैन और दीपक जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।