फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना में बाढ़ से नष्ट हुई फसल का मुआवजा देने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19
विज्ञापन

छपरौली। शबगा में रविवार को किसानों की बैठक हुई। किसानों ने कहा कि यमुना नदी की आई बाढ़ से सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो गई है और इससे किसान काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

बैठक में किसान एकता केंद्र के जिलाध्यक्ष मास्टर जितेंद्र तोमर ने कहा कि छपरौली क्षेत्र के आई बाढ़ से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से फसल के नुकसान की भरपाई, कटान का मुआवजा, ट्यूबवेल के नुकसान के मुआवजे की मांग उठाई। कहा कि पट्टे पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार को किसानों की तरफ ध्यान देकर उन्हें उचित मुआवजा देना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि बाढ़ से किसानों के मकान और फसलें बर्बाद हो गईं हैं। यदि मुआवजा नहीं मिला तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान अनुज चिकारा, प्रधान विनोद पंवार, कृष्णपाल, कुलदीप, महावीर, भोपाल दरोगा, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें