फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीएम ने हेलीकॉप्टर से निरीक्षण करने के साथ ही कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरा महादेव मंदिर का शनिवार को हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया और मंदिर की परिक्रमा कर व्यवस्था को देखा। इसके साथ ही कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर पर रविवार से चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू हो जाएगा। इससे पहले शनिवार की दोपहर को साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पुरा महादेव मंदिर पहुंचा और उन्होंने मेले की तैयारियों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर ने मंदिर के दो चक्कर लगाकर मंदिर की परिक्रमा भी की। मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने मंदिर की छत पर खड़े होकर हाथ हिलाकर और पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी हेलीकॉप्टर से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर का पता चलते ही शिवभक्तों ने बोल बम के जयकारे लगाए और मोबाइल से हेलीकॉप्टर की वीडियो बनाने के साथ ही फोटो खींचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें