फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राजस्व विभाग ने तोड़े मकान, लोगों ने हंगामा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कुर्डी में लोगों की शिकायत के बाद पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वहां सड़क का चौड़ीकरण व नाली निर्माण कार्य करने के लिए कई मकानों की दीवार तोड़ी तो लोगों ने विरोध कर हंगामा शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि यदि मकान तोड़े गए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कुर्डी-नांगल मार्ग पर पानी निकासी की मांग को लेकर गांव के लोग कई दिन से धरने पर बैठे थे। लोगों की मांग के बाद राजस्व, लोक निर्माण विभाग की टीम पुलिस के साथ पहुंची। वहां टीम ने पानी निकासी करने के लिए रास्ता बनाया तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और विक्की, बबलू व रवींद्र ने कहा कि पानी निकासी के लिए पहले नाली का निर्माण किया जाए और सड़क का चौड़ीकरण। जब तक दोनों मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह धरना समाप्त नहीं करेंगे। इसके बाद टीम वापस लौट आई। कुछ देर बाद टीम फिर पहुंची और जमीन की पैमाइश करने के बाद कई मकानों की दीवार तोड़ी गई तो लोगों ने विरोध कर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि मकानों को तोड़े बिना ही सड़क व नाली का निर्माण किया जाए। यदि किसी का मकान तोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा। टीम पांच मकानों की दीवार तोड़ने के बाद वापस लौट आई। वहीं लोगों ने सोमवार को भी धरना जारी रखा। वहीं छपरौली बीडीओ महेश चंद्र ने बताया कि सरकारी भूमि, सड़क और मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है ताकि आवागमन और सफाई व्यवस्था ठीक से हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें