केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि मनरेगा को खत्म नहीं किया गया है, बल्कि उसका नाम व कुछ बदलाव किए गए हैं। मनरेगा खत्म होने का प्रचार करने वाले झूठ फैला रहे हैं। वह बृहस्पतिवार को किशनपुर बराल के डीएवी इंटर कॉलेज में किसान सम्मान समारोह में पहुंचे थे।