फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार ईंट भट्ठा कारोबारी की मौत, ऊपर से उतर गए पहिये; बेटा घायल

Wed, 19 Aug 2026 11:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

ईंट भट्ठा कारोबारी सुनील कुमार अपने बेटे लविश को छोड़ने बाइक से दिल्ली जा रहे थे। ट्रॉनिका सिटी के पास हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं लविश को अस्पताल में भर्ती कराया है। सुनील कुमार मूल रूप से मेरठ के निवासी थे। 
Register For Event
विज्ञापन
सुनील कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटे को बाइक से दिल्ली छोड़ने जा रहे कस्बे के मोहल्ला रामपुर के रहने वाले ईंट भट्ठा व्यवसायी सुनील कुमार (55) की दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। वहीं उनका बेटा लविश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 

मूलरूप से मेरठ जिले के दौराला के रहने वाले सुनील कुमार करीब 40 वर्षों से कस्बे के मोहल्ला रामपुर में अपनी ननिहाल में परिवार के साथ रह रहे थे। पहले वह हैंडलूम की फैक्टरी चलाते थे। फैक्टरी बंद होने पर वर्तमान में कस्बे में ईंट भट्ठा व्यवसाय करते थे। उनका इकलौता बेटा लविश बीसीए करके ओखला दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी कर रहा है। 
 

बुधवार सुबह वह बेटे को बाइक से दिल्ली छोड़ने जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गाजियाबाद जिले के नानू गांव के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गए और उनके ऊपर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये उतर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटा लविश घायल हो गया। 
 

ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने घायल लविश को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना सूचना मिलने पर परिजन और मोहल्ले के लोग भी ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचे। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि यह हादसा ट्रॉनिका सिटी के पास हुआ है, वहां की पुलिस ही मामले में कार्रवाई कर रही है।
 

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग घायल हो गए। लोनी का रहने वाला राजू ट्रैक्टर-ट्रॉली से दिल्ली में ईंट ढोने का काम करता है। बुधवार सुबह करीब चार बजे वह नसीम और ताज मोहम्मद के साथ दिल्ली से ट्रैक्टर में ईंट भरने के लिए सरूरपुर गांव के एक भट्ठे पर आ रहा था। 
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित होने के बाद भी वह ट्रैक्टर को उस पर लेकर आने लगा। खेकड़ा के पास पीछे से ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी आशीष पुंडीर का कहना है कि हादसे को अंजाम देकर ट्रक समेत फरार हुए चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी देखें...
Meerut: रिटायर्ड शिक्षक को किया डिजिटल अरेस्ट, दो एफडी तुड़वाकर ठगे सात लाख, ये बात कहकर डराया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें