फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राष्ट्रीय खेलों में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर के बड़ाैत रोड स्थित क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल में हुआ सम्मान समारोह, पौधे लगाने का संकल्प लिया
विज्ञापन

फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के बड़ौत रोड स्थित क्रिस्तु ज्योति काॅन्वेंट स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह हुआ। वहां राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें एक-एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना करके किया गया। विद्यार्थियों ने संत फ्रांसिस के ऊपर गीत और नाटिक प्रस्तुत कर उनके जीवन के बारे में बताया। प्रधानाचार्य डॉ. जेस्सी जोस ने बताया कि ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतने पर शिवांग दांगी, कृष सांगवान, हर्षिता, एसजीएफआई प्रतियोगिता में चयनित यथार्थ सिंह, हुजैफा अहमद को सम्मानित किया। इनके अलावा वॉलीबाल में कार्तिक मुदेल को टीम में रहकर स्वर्ण पदक जीतने, लव को चौथा स्थान प्राप्त करने के साथ ही कोच सुदेशपाल को सम्मानित किया। खो-खो में छवि को टीम में रहकर स्वर्ण जीतने, कशिश व नित्य को कांस्य जीतने के साथ ही कोच शालिनी शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान शीना, अमला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें