फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: नई दिल्ली–सुपौल के बीच आज से रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन, वाराणसी में भी ठहराव

Thu, 06 Aug 2026 09:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नई दिल्ली–सुपौल के बीच आज से रोज स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन में 16 कोच लगाए गए, इनमें 3 एसी के 2 कोच, स्लीपर श्रेणी के 8 और सामान्य श्रेणी के 4 तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और सुपौल के बीच प्रतिदिन आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04072/04071 नई दिल्ली–सुपौल–नई दिल्ली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इस ट्रेन का वाराणसी जंक्शन पर भी ठहराव रहेगा।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली से 6 अगस्त से 30 सितंबर तक प्रतिदिन चलेगी। इस अवधि में ट्रेन 56 फेरे लगाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04071 सुपौल से 7 अगस्त से 1 अक्तूबर तक प्रतिदिन संचालित होगी और 56 फेरे लगाएगी। नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन रात 9:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:35 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। 

यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। वापसी में सुपौल से सुबह 7:45 बजे चलने वाली ट्रेन रात 10:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी और 10:40 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद अगले दिन दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 16 कोच लगाए गए हैं। इनमें थर्ड एसी के 2 कोच, स्लीपर श्रेणी के 8 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। 

यह ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टुंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, औड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा जंक्शन होते हुए सुपौल तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें