फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए खुद को मारी गोली, पुलिस को बताई फायरिंग की झूठी कहानी; ऐसे खुला सच

Sun, 04 Oct 2026 08:40 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में प्रेमिका पर प्रभाव जमाने और उसे डराने के लिए युवक आर्यन यादव ने खुद को गोली मार ली। इसके बाद थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना दी। पुलिस जांच में युवक की कहानी झूठी निकली। जांच के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
Register For Event
विज्ञापन
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी एक युवक ने प्रेमिका पर प्रभाव जमाने और उसे डराने के लिए खुद को गोली मार ली। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग किए जाने की मनगढ़ंत कहानी गढ़ दी। युवक खुद थाने पहुंचा और अपने ऊपर गोली चलाए जाने की सूचना पुलिस को दी। जांच में घटना की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस अब उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ी गांव निवासी आर्यन यादव शनिवार शाम अहरौला थाने पहुंचा था। उसने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर फायरिंग कर दी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने युवक से घटना के संबंध में पूछताछ करने के साथ ही मौके पर मिले तथ्यों की भी पड़ताल की।

Trending Videos
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को युवक के बयान और घटनास्थल की परिस्थितियों में अंतर नजर आया। पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो पूरी घटना की परतें खुल गईं। जांच में सामने आया कि आर्यन यादव किसी लड़की से प्रेम करता है। वह लड़की पर अपना प्रभाव जमाना चाहता था और उसे डराने के उद्देश्य से उसने खुद को गोली मार ली।

गोली लगने के बाद उसने घटना को दूसरा रूप देने की योजना बनाई। पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसने अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग किए जाने की कहानी तैयार की और इसी झूठी सूचना के साथ थाने पहुंच गया। शुरुआत में युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन घटनास्थल के साक्ष्यों और पूछताछ में उसकी कहानी टिक नहीं सकी।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह के अनुसार पुलिस की जांच में घटना की वास्तविकता सामने आ गई है। युवक द्वारा खुद को गोली मारकर बाद में पुलिस को गुमराह करने की बात सामने आई है। अहरौला थाना पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें