अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के मकबरा स्टेडियम में आयोजित राज्य विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में रोमांचक मुकाबलों के बीच वाराणसी, मेरठ, अयोध्या और बस्ती की टीमों ने शानदार जीत के साथ अभियान की शुरुआत की।
14 वर्ष आयु वर्ग के मैच में वाराणसी ने गोरखपुर को एक पारी एक अंक से हराया। वहीं अयोध्या ने चित्रकूट को एक पारी 13 अंक से पराजित किया। इसके अलावा बस्ती ने अलीगढ़ को 9 अंक से तथा प्रयागराज ने बरेली को एक पारी 25 अंक से शिकस्त दी। आगरा ने कानपुर को एक पारी दो अंक से, मुरादाबाद ने मिर्जापुर को एक पारी दो अंक से और गोरखपुर ने लखनऊ को एक पारी नौ अंक से हराया। अंडर-17 वर्ग में वाराणसी ने मिर्जापुर को 12 अंक से तथा मेरठ ने लखनऊ को 12 अंक से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
इसी के साथ आदर्श इंटर कॉलेज में मंडलीय विद्यालय क्रीड़ा समिति के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। नगर आयुक्त जयंत कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी और भाजपा नेता करुणाकर पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व विजय उपलब्धि का उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को खूबसूरत बनाया। कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बापू बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पंजाबी लोक नृत्य और आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कजरी लोक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। उद्घाटन अवसर पर शिवकरन सिंह, ओंकारपाल, कुसुमलता, बसंत कुमार, नरेंद्र पाल, विनोद सिंह, दिलीप सिंह, मौजी लाल, अभिषेक सिंह, योगेश्वर सिंह, सुनील अवस्थी, विजेंद्र सिंह, माला यादव आदि मौजूद रहे।
21-डॉक्टर भीम राव आंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में आयोजित प्रदेश स्तरीय खो खो प्रतियोगिता म
21-डॉक्टर भीम राव आंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में आयोजित प्रदेश स्तरीय खो खो प्रतियोगिता म