फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बिना सबूत के मिली सजा, चोरी के नाम पर छिन गई नौकरी

Mon, 27 Apr 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज में जिन सोलर पैनलों के चोरी होने के आरोप में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी छीन ली गई, पुलिस की जांच में वह आरोप साबित ही नहीं हुए हैं। पुलिस के अनुसार कई बार आग्रह के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए हैं। ऐसे में यह कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन

13 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने गंजा पुलिस चौकी को एक तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की छत पर मेसर्स ओएमसी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं। कंपनी की ओर से पांच सोलर पैनल गायब होने की शिकायत मिली है। इसका पता लगाने के लिए उन्होंने कर्मचारियों को भेजा तो अवर अभियंता के संरक्षित कक्ष में सोलर पैनल मिले। दावा किया कि इसकी चाबी अवर अभियंता और इलेक्ट्रीशियन राजू साहू के पास रहती है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
वहीं, इलेक्ट्रीशियन पर चोरी का आरोप लगाकर स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसके जवाब में उसने बताया कि सोलर पैनल लिफ्ट रूम में मिले हैं, जिनकी चाबियां मनोज कुमार पास रहती हैं। वहीं, 16 अप्रैल को इन्हीं आरोपों व पूर्व के कुछ मामलों का आधार बनाकर इलेक्ट्रीशियन को हटाने के लिए सेवाप्रदाता कंपनी को पत्र लिखा गया। इसके अनुपालन में सेवाप्रदाता कंपनी ने इलेक्ट्रीशियन की सेवाएं बाधित करने का पत्र जारी कर दिया। उधर, इन आरोपों को नकारते हुए इलेक्ट्रीशियन ने स्वयं के साथ दुर्भावनापूर्ण कार्य होने व साजिश के आरोप लगाए थे। इस बीच हमारी टीम ने मामले की जांच कर रही पुलिस से बात की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
प्रथम दृष्टया नहीं मिले साक्ष्य
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया चोरी के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। सिर्फ एक तहरीर दे दी गई। उसके बाद कोई बल नहीं दिया गया। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया चोरी हुई भी नहीं भी। सोलर पैनल कॉलेज के ही एक कक्ष में रखे थे। जिसके पास चाबी थी, वह नहीं मिल रहा था। इस वजह से चोरी की बात कही गई। प्रशिक्षु आईपीएस शुभम जैन ने बताया कि तहरीर के बाद कोई सहयोग नहीं किया गया। चोरी से संबंधित साक्ष्य मांगे गए, जिसे नहीं दिया गया। इस वजह से जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है, न ही एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि मामले को दिखवाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें