फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: अचानक सीएचसी पहुंचे विधायक, तीन डॉक्टर मिले नदारद; गंदगी देख भड़के, गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश

Sat, 12 Sep 2026 04:45 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

विधायक रामचंद्र यादव ने सीएचसी, मवई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक समेत तीन डॉक्टर नदारद मिले। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई। साथ ही बुखार के बढ़ते मामलों पर शिविर लगाने के निर्देश दिए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Register For Event
विज्ञापन
मरीजों से बातचीत करते विधायक रामचंद्र यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के रुदौली से विधायक रामचंद्र यादव ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मवई का औचक निरीक्षण किया। वायरल फीवर के बढ़ते मामलों के बीच हुए इस निरीक्षण में तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर विधायक ने गहरी नाराजगी जताई।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बुखार से पीड़ित बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक थी। विधायक ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य और इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, पैथोलॉजी लैब और दवा वितरण केंद्र का भी जायजा लिया। 

इसके साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर कर्मचारियों को नियमित सफाई के निर्देश दिए। विधायक ने सीएमओ से फोन पर बात करके गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर लगाने को कहा। इन शिविरों में खून की जांच और आवश्यक दवाओं का वितरण कराने के निर्देश दिए।

अधीक्षक ने दी अनुपस्थिति की जानकारी

सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वह शनिवार को जिले में एक बैठक में शामिल होने गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि दो डॉक्टरों का करीब डेढ़ माह पहले स्थानांतरण हो चुका है। इन डॉक्टरों की जगह अभी तक किसी नए डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई है। अस्पताल का अन्य स्टाफ मौजूद था और विधायक ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें