मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के सहजनमऊ चौराहे से अटेसर गांव होते हुए मोहली चौराहे तक की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। बड़े गड्ढों को चलते आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। इस सड़क से दर्जनों गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। साइकिल चालक हों या दोपहिया सवार लोग इस मार्ग पर हर कोई परेशान दिखता है। जन प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से अनुरोध है कि सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए।
दुर्गेश कुमार, अटेसर