फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सांप के डसने से मजदूर की मौत, धान के खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछाते समय डसा

Sun, 13 Sep 2026 01:09 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में सांप के डसने से मजदूर की मौत हो गई। धान के खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछाते समय सांप ने उसे डस लिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Register For Event
विज्ञापन
सांप डसने से युवक की मौत। (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में रविवार सुबह सांप के डसने से मजदूर की मौत हो गई। वह खेत सिंचाई के लिए पाइप बिछा रहा था। इसी समय सांप ने डस लिया। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घटना तारुन थाना क्षेत्र के बरांव मजरे दलहवा गांव की है। यहां के निवासी मनोज कुमार निषाद (40) की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मनोज सुबह धान के खेत की सिंचाई के लिए पाइप फैला रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने डस लिया। उन्हें आनन-फानन जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मंडलीय चिकित्सालय, दर्शन नगर के लिए रेफर कर दिया।

दर्शन नगर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दर्शन नगर चौकी के दरोगा नीरज चौरासिया ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि मनोज मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें