फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कनावा क्रिकेट टीम ने दर्ज कराई डबल जीत

Mon, 09 Feb 2026 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। सरायखरगी में खेले जा रहे महमदभारी प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के पांचवें दिन दो मैच खेल गए। कनावा क्रिकेट के खिलाड़ियों ने तूफानी अंदाज में खेल कर दोनों मैच में जीत दर्ज कराई। पहला मैच कनवा क्रिकेट टीम और हाजरा गारमेंट्स क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। हाजरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनावा क्रिकेट टीम ने मात्र पांच ओवर में दो विकेट खोकर आठ विकेट से जीत लिया। घातक गेंदबाजी कर पांच विकेट लेने वाले अर्पित तिवारी को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। दूसरा क्वार्टर फाइनल कनावा और करमोली क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। कनावा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 191 रन बनाए। तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सोहेल ने मात्र 35 गेंद में नौ छक्के, चार चौके की मदद से 111 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करमोली की टीम आठ विकेट होकर मात्र 146 रन ही बना सकी। करमोली की टीम 45 रनों से मैच हार गई। शानदार शतकीय पारी खेलने वाले सोहेल को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। क्रिकेट मैच के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जगदीश पासवान व राधे यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस मौके पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष अंकित यादव, शाकिब सिद्दीकी, लकी यादव, रोहित पांडेय, अर्पित तिवारी, सूर्यभान यादव, आदि खेल प्रेमी व दर्शक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें