फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: प्रेमिका को भेज दीं शादी की तस्वीरें... तो दोस्तों ने कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस के सामने उगला सच

Fri, 02 Jan 2026 05:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त की शादी के तस्वीरें उसकी प्रेमिका को भेज दीं तो दो दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने थोड़ा सख्ती की तो दोनों ने सच उगल दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मृतक के ही दो दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के अनुसार मृतक शुभम रावत, थाना खंडासा क्षेत्र के खानपुर गांव का निवासी था। आरोपी अंकुर पांडे ने शुभम की शादी की फोटो उसकी पुरानी प्रेमिका को भेज दी थी। इससे प्रेमिका नाराज होकर उससे दूर हो गई। इस बात को लेकर शुभम और अंकुर के बीच विवाद चल रहा था। 

वहीं दूसरे आरोपी गिरीश रावत से भी शुभम का पूर्व में विवाद था। घटना 26 दिसंबर 2025 की है, जब दोनों आरोपियों ने फोन कर शुभम को रौनाही थाना क्षेत्र में बुलाया। वहां उसे शराब पिलाई गई। बांका से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सरयू नदी में फेंक दिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए यह कहानी गढ़ी कि शुभम स्नान के दौरान सरयू में डूब गया। लेकिन, जांच में सामने आया कि शुभम आखिरी बार दोनों आरोपियों के साथ देखा गया था। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें