फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराज हुए डीएम, मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 20 Aug 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कर-करेत्तर राजस्व, प्रवर्तन कार्यों और खनन अनुमतियों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रह और सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति का आकलन किया। सिंचाई, परिवहन, जिला कृषि अधिकारी और ड्रग इंस्पेक्टर की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


राज्य कर विभाग की प्रगति संतोषजनक पाई गई, जबकि स्टांप एवं पंजीयन विभाग को डी श्रेणी में सुधार के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को दर्शन नगर और रुदौली क्षेत्रों में कर वसूली सुधारने को कहा गया। नगर निगम की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग ए श्रेणी में शत प्रतिशत अंकों के साथ संतोषजनक रही। वन विभाग को राजस्व प्रगति बढ़ाने और अवैध आरा मशीनों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश मिले।
सिंचाई, परिवहन, जिला कृषि अधिकारी और ड्रग इंस्पेक्टर की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने और नमूना संग्रह करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में निरंतर सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें