फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ लोकार्पण, युवाओं को मिलेगी ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा

Mon, 01 Jun 2026 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बाजार। नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के वार्ड संख्या-14 अटल नगर में आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत 37.05 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का सोमवार को लोकार्पण किया गया। विधायक रामचन्द्र यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने शिलापट्ट का अनावरण कर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को इसके सुचारु संचालन के निर्देश दिए। विधायक रामचन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, ई-पुस्तकों व विभिन्न डिजिटल संसाधनों तक आसान पहुंच मिलेगी। इससे शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी और युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी क्षेत्र के युवाओं के लिए ज्ञान, तकनीक और अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। यहां उपलब्ध सुविधाओं से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों का लाभ मिलेगा और उनकी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्र, राकेश तिवारी, तेज तिवारी, विकास मिश्र, उमा शंकर सिंह और नगर पंचायत के सभासद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें