फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रेलर में पीछे से भिड़ा डंपर, चालक की मौत

Mon, 16 Feb 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-09- हादसे क्षतिग्रस्त वाहन- संवाद
विज्ञापन
मिल्कीपुर। तेज रफ्तार डंपर ने ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। हादसा अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर सोमवार को हुआ।
विज्ञापन

इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार पुलिस चौकी के पास आगे जा रहे ट्रेलर में तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर का आगे का हिस्सा व केविन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर चालक केबिन में ही फंस गया। हादसे की आवाज पर स्थानीय लोग मदद में पहुंचे और अन्य वाहन चालकों की सहायता से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी बारुन यदुनाथ सिंह ने एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। चालक की पहचान फतेहपुर निवासी कुलदीप गुप्ता (22) के रूप में हुई है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी चालक के परिजनों को दी। पुलिस के मुताबिक आगे चल रहे ट्रेलर का पहिया पंचर हो गया था। चालक मोहित कुमार ने ब्रेक लगा दी। सहायक बजरंगी नीचे उतरकर ट्रेलर को सड़क किनारे लगावाना चाह रहा था तभी तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाते हुए यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें