फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तालाब में पैर फिसलने से युवक की मौत

Fri, 21 Aug 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के बंथरा गांव में गुरुवार सुबह शौच के लिए तालाब किनारे गए 35 वर्षीय युवक की पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बंथरा गांव निवासी महावीर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7:30 बजे गांव के किनारे मुख्य सड़क के पास स्थित तालाब पर शौच के लिए गए थे। शौच के बाद तालाब से पानी लेने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे। तालाब अधिक गहरा होने के कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल सके।

आसपास मौजूद लोगों ने घटना देख परिजनों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी और पुलिस ने महावीर को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक महावीर के परिवार में पत्नी रूबी और पांच बच्चे हैं। जिनमें वर्षा (10), प्रांशी (8), राधा (6), आशीष (2) और एक माह की बेटी नैंसी शामिल हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें