फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भामाशाह की जयंती पर व्यापारी सम्मानित

Tue, 30 Jun 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -27- भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई। स्रोत:पार्टी
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने दानवीर भामाशाह की जयंती पर सोमवार को दिबियापुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में मनाई गई।
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम दो जुलाई तक चलेगा। कार्यक्रम में व्यापार जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यापारियों का सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवा जिलाध्यक्ष आरती नंदन तिवारी ने भामाशाह के योगदान को याद किया। कहा कि दानवीर भामाशाह ने मेवाड़ के युद्ध के समय वीर योद्धा महाराणा प्रताप के लिए अपना सारा राजकोष दान कर दिया था।
विज्ञापन

समारोह के दौरान समाज और व्यापार में विशेष योगदान देने वाली प्रमुख विभूतियों को सम्मानित किया गया। इनमें गल्ला मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवकांत पाठक, शिक्षा जगत के सहयोगी अनिल गुप्ता, सराफा व्यापारी हीरा वर्मा, नीरज विश्नोई, दीपक पुरवार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सतीश वर्मा, अमर बिश्नोई, भानु राजपूत, मयंक शुक्ला एडवोकेट, शिवम पांडे रानू, मनीष गुप्ता, आकाश गुप्ता, रोहित तोमर सहित व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।
-
भामाशाह के बलिदान को भूले भाजपाई
औरैया। भामाशाह की जयंती पर भाजपाइयों द्वारा उन्हें याद न किए जाने पर वैश्य समाज ने रोष व्यक्त किया है। समाज के लोगों ने शहीद पार्क में बैठक कर भाजपा की इस बेरुखी की कड़े शब्दों में निंदा की। वैश्य समाज के नेता बृजेंद्र गुप्ता गुड्डू ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 28 जून को शहर में निकाली जाने वाली भामाशाह जयंती शोभायात्रा की अनुमति न देना दुर्भाग्यपूर्ण है। (संवाद)

सपा कार्यालय पर मनाई जयंती

औरैया। ककोर मुख्यालय के समीप स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। भामाशाह के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए। सपाइयों ने केक काटकर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का जन्मदिन भी मनाया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि दानवीर भामाशाह सिर्फ एक कुशल मंत्री और सलाहकार ही नहीं थे बल्कि देशप्रेमी भी थे। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सपा नेताओं का आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विपिन गुप्ता, बृजेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, नवीन वर्मा लोधी, वीरेंद्र शास्त्री, रश्मि यादव, अरविंद पोरवाल, पल्लवी पाल, कमलेश तिवारी, भगवती देवी निषाद, अशोक गुप्ता, कुलदीप पोरवाल और अजय यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो -27- भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई। स्रोत:पार्टी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें