फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: केशमपुर में नाले का निर्माण शुरू

Sat, 07 Feb 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23-नाला निर्माण के लिए हुई खुदाई।
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के केशमपुर में नाली न होने के कारण सड़क पर गंदा पानी भरा रहता था। इससे यहां से गुजरने वाले लोग परेशान थे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रकाशित किया, इसके बाद अब यहां नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


मामला क्षेत्र के केशमपुर गांव का है, जहां बाबरपुर-फफूंद रोड से बिंदपुर गांव के लिए बनी सीसी सड़क के किनारे नाला न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सड़क किनारे बसे मकानों से पानी की निकासी न होने से आए दिन जलभराव की स्थिति बन जाती थी। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने 28 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए नाले के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया, इससे ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें