फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाबूजी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया

Sat, 22 Aug 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई। स्रोत:पार्टी
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर तुर्कीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने कहा कि कल्याण सिंह केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे राष्ट्रवाद, सुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रतीक थे। मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन में बाबूजी का संकल्प और भूमिका भारतीय इतिहास का अटूट अध्याय है।
वक्ताओं ने कहा कि बाबूजी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा भाव पहुंचाने से होगी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री मनु राजपूत, स्वदेश पोरवाल, सुनील वाल्मीकि, रामजी वाजपेयी, प्रशांत राजपूत, सौरभ शुक्ला, कुंवर सिंह बाथम समेत प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें