फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मोबाइल छीनने में आरोपी को मिली जमानत

Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला एवं सत्र न्यायालय ने बिधूना कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल छीनने के आरोपी अनुज यादव की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
विज्ञापन

सत्र न्यायाधीश मयंक चौहान ने बचाव पक्ष और अभियोजन की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी को 50-50 हजार रुपये की दो जमानतें और व्यक्तिगत बंधपत्र दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया।
बिधूना के नवीन बस्ती निवासी जयराम ने 19 मार्च 2026 को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 16 मार्च की रात करीब 10 बजे उनके बेटे दिव्यांशु से अपाचे सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। मोबाइल के कवर में आधार कार्ड और एक हजार रुपये भी रखे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें चकरपुर निवासी अनुज यादव का नाम प्रकाश में आया। बाद में उसे पकड़ कर जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई।
आरोपी के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि अनुज को झूठा फंसाया गया है। मामला अज्ञात में था और पुलिस ने फर्जी बरामदगी दिखाई है। साथ ही, इस मामले में सह-अभियुक्तों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। अभियोजन पक्ष ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि आरोपी से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है और उसके खिलाफ 19 अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पाया कि आरोपी दो अप्रैल से जेल में बंद है। मामले के तथ्यों, सह-अभियुक्तों को मिली जमानत और अपराध की प्रकृति को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें