दोनों थे काम मशगूल
शेर सिंह प्रजापति नगर के मोहल्ला बस्ती में पुराने डाकखाने के निकट कामिल मंसूरी की दुकान के नीचे नमकीन का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। जबकि सुरेश का कपड़ों पर इस्त्री करने का काम था। बुधवार दोपहर दोनों अपने काम में मशगूल थे।
छज्जा गिरते ही मच गई भगदड़
अचानक दुकान का छज्जा भर भरा कर गिर गया। शेर सिंह व सुरेश मलबे में दब गए। भीड़ भाड़ वाले इलाके में दुकान का छज्जा गिरता देख भगदड़ मच गई। लोग घटना स्थल पर दौड़ पड़े। मलबे में दबे शेर सिंह व सुरेश को तुरंत सीएचसी में लाया गया। यहां पर दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
परिवार में मचा कोहराम
सूचना पाकर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि दुकान का छज्जा गिरने से युवक व वृद्ध की मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।