फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: केवाईसी नहीं कराने पर सिलिंडर लेेने में आ रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गैस एजेंसियों और गोदामों पर रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लग रही लाइन और भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को सुबह तीन एजेंसियों के गोदामों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। लोग उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। उधर एजेंसी संचालकों का कहना है कि केवाईसी नहीं कराने के कारण सिलिंडर देने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 8:30 बजे हाईवे की सर्विस रोड किनारे गजरौला गैस सर्विस एजेंसी का गेट भी नहीं खुला था कि उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। इससे करीब 100 मीटर दूर काजला गैस एजेंसी के कार्यालय पर सुबह 9 बजेे उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कई बार हंगामे की नौबत आई। धनौरा मार्ग पर एचपी गैस गोदाम पर गैस सिलिंडर लेने आए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। यहां पर लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने परेशानी को दिखाते हुए उपभोक्ताओं की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की। दोपहर 12.30 बजे हाईवे किनारे किसी एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लाइन या भीड़ नहीं थी। काजला गैस एजेंसी के प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी एजेंसी पर करीब 12 हजार उपभोक्ता हैं। जिनमें करीब तीन हजार ने केवाईसी नहीं कराई। इस कारण थोड़ी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें