फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्रा से छेड़खानी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कक्षा सात की छात्रा के साथ रास्ते में युवक ने छेड़खानी की। शिकायत करने पर छात्रा के चाचा के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामला ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी अनुसूचित जाति के
परिवार की बेटी कक्षा सात की छात्रा है। छात्रा का आरोप है कि एक युवक गांव में बाल काटने का काम करता है। वह उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। बीते शुक्रवार को वह गांव में जा रही थी। रास्ते में युवक मिल गया। उसका आरोप है कि उसे अकेली देख युवक ने अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी युवक व उसके परिजनों ने छात्रा के चाचा के साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गए। शनिवार को छात्रा, उसके पिता व अन्य परिजन थाना समाधान दिवस में आए। यहां पर उन्होंने एसडीएम विभा श्रीवास्तव, सीओ अंजलि कटारिया व इंस्पेक्टर से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस प्रकरण में मारपीट का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें