फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : आयोग की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं गणना प्रपत्र

Sat, 08 Nov 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चुनाव आयोग के निर्देश पर चार नवंबर से एसआईआर यानी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत जिलेभर में 1488 बूथों पर इतने की बीएलओ की तैनाती की गई है जबकि 149 सुपरवाइजर भी लगाए गए हैं। बीएलओ एक माह के भीतर अधिकतम तीन बार मतदाताओं के घर-घर दस्तक देते हुए गणना प्रपत्र देंगे। मतदाता स्वयं भी चुनाव आयोग की वेबसाइट से गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

एसआईआर के तहत चार नवंबर से चार दिसंबर के बीच बीएलओ घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र देते हुए उसे भरने का तरीका भी समझाएंगे। हर बीएलओ को एक दिन में कम से कम 50 मतदाताओं का सत्यापन करना होगा। जिले में 13.70 लाख मतदाताओं को इस अभियान में शामिल किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र दे रहे हैं। हालांकि आयोग ने मतदाताओं को वेबसाइट के माध्यम से भी गणना प्रपत्र डाउनलोड करने की सुविधा दी है। इसके लिए https://voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर मतदाता अपना गणना प्रपत्र डाउनलोड कर सकता है।


यह है मतदाताओं की संख्या
पुरुष - 722805
महिला - 647530
अन्य - 39
कुल योग - 1370374
-

किस विधानसभा में कितने बूथ
विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल बीएलओ सुपरवाइजर्स
धनौरा (अ) 253 390 390 39
नौगांवा सादात 282 378 378 38
अमरोहा 154 330 330 33
हसनपुर 219 390 390 39


विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। बीएलओ घर-घर पहुंच रहे हैं। चार दिसंबर तक बीएलओ मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क करते हुए गणना प्रपत्र देंगे। मतदाताओं को वेबसाइट से भी गणना प्रपत्र डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। - गरिमा सिंह, एडीएम वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें