फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने जीता पहला सेमीफाइनल

Fri, 14 Nov 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित दिवंगत मोहम्मद फरमान मेमोरियल अंडर-16 इंटर एकेडमी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें एमसीए क्रिकेट एकेडमी और एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम आमने-सामने रही। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने 61 रनों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 233 रन बनाए। टीम के लिए अमोग जिंदल ने 53, हितेश कुमार ने 44 और कुसाग्र कोरंगा ने 40 रन बनाए। एमसीए क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज केशव ने तीन, वसीम जूनियर ने दो व असजद रजा और लक्ष्य मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी एमसीए क्रिकेट एकेडमी 37 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
टीम के लिए लक्ष्य मिश्रा ने 46, मोहम्मद जैद 38 और वसीम जूनियर ने 35 रन बनाए। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में अमोग जिंदल ने तीन, तन्मय चौधरी ने दो व पृथ्वी राज सिंह चौहान, विशाल त्यागी और कुसाग्र कोरंगा ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 61 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अमोग जिंदल व गेम चेंजर लक्ष्य मिश्रा को चुना गया।
विज्ञापन

अंपायर शमशाद अल्वी और कामरान खान रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अलीम रहे। मैच के दौरान क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, टूर्नामेंट आयोजक व कोच मोहम्मद हसीन, डॉ. सिद्धार्थ मलिक, मोहम्मद अनवर, नासिर हुसैन, सुशील कुमार, मोहम्मद हसीब, ओम दत्त शर्मा, तरुण चीमा, मंजर अब्बास, मोहम्मद नदीम, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें