फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस संकट बरकरार : सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें

Sat, 28 Mar 2026 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। जिले में पिछले कई दिनों से रसोई गैस की किल्लत ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि केवाईसी के नाम पर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जबकि बुकिंग के बाद भी समय पर सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं हो रही। हसनपुर में शुक्रवार को सिलिंडर वितरण होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, बछरायूं, नौगावां सादात और जोया समेत लगभग सभी क्षेत्रों में यही स्थिति बनी हुई है। जोया में गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिए आपाधापी का माहौल देखने को मिला। ऑनलाइन बुकिंग में भी उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओटीपी न आने और सर्वर डाउन रहने से मोबाइल के जरिए बुकिंग बाधित है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सीधे एजेंसी पहुंचने को मजबूर हैं।वहीं हसनपुर में शुक्रवार को पांच दिन बाद गैस सिलिंडर का वितरण शुरू होने से उपभोक्ताओं को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई। एजेंसी पर सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और बुकिंग व ई-केवाईसी के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। अपनी बारी के इंतजार में लोगों को घंटों खड़ा रहना पड़ा। गैस एजेंसी संचालक दिनेश गौतम ने बताया कि वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने का प्रयास किया जा रहा है और होम डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके बावजूद मांग अधिक होने के कारण समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति को नियमित कराया जाए और बुकिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें