फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत

Wed, 01 Oct 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। घर से निकले किसान सुमित गिल (35) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


सुमित गिल देहात थानाक्षेत्र के चक कालीलेट गांव के रहने वाले ओमपाल सिंह के बेटे थे। सुमित गिल दो भाइयों में छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक दो साल का बेटा है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह 5:30 बजे सुमित गिल रेलवे लाइन किनारे खेतों पर टहलने गए थे। तभी अचानक मुरादाबाद की दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में सुमित की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी पोस्टमार्टम बहुत पहुंच गए और बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए। इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ अवध भवन भदोरिया ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें