गजरौला(अमरोहा)। दूसरे समुदाय के युवक ने धर्म छिपाकर और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पति व बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक तीन साल पूर्व उसकी मुलाकात सचिन उर्फ निजाम से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बात करने का दौर शुरू हो गया। एक दिन वह घर में अकेली थी। वह कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। जिसमें कुछ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने आरोपी से अपने साथ की घटना की शिकायत की तो उसने अपने पास वीडियो होने की बात कही।
धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। उसने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो डिलीट करने को कहने पर उससे रुपयों की मांग करता था। उससे कहता कि पति व बच्चे को छोड़ कर आ जाओ मैं तुम्हारा धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर लूंगा।
बीते रविवार को उसने व्हाट्सएप कॉल कर उसे धमकाया। पीड़िता के आरोप के मुताबिक उसके कई अन्य हिंदू महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं।
सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसका चालान कर दिया गया।