फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन थानों को निजी भवन मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार को जारी बजट में पुलिस विभाग के लिए अनावासीय भवनों के निर्माण पर विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत रामगंज, इन्हौंना और भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने को निजी भवन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभी तक थाने चौकी के भवनों में संचालित हो रहे हैं, जिससे कार्य संचालन में दिक्कतें आती हैं। मतलब एक ही परिसर में थाना और चौकी दोनों संचालित हो रही हैं। अनावासीय भवन बनने से थानों को स्थायी ढांचा मिलेगा, जिससे अभिलेखों की सुरक्षा, शिकायत निस्तारण और आमजन की सुविधा में सुधार होगा। साथ ही प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आने की उम्मीद है। अधिकारियों का मानना है कि भवन निर्माण से पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें